Tuesday, May 14, 2024
फ्रांस: फ्रांस में शरण लेने वाले कुर्द शरणार्थियों ने फ्रांस में नस्लवाद के खिलाफ़ भारी विरोध प्रदर्शन करने लगें। कुर्द लोगो ने विरोध में फ्रांस पुलिस से झड़प कर लिया। इस झड़प और विरोध प्रदर्शन के कारण राजधानी पेरिस की सुंदरता को नुकसान पहुंचा है।
प्रदर्शनकारियो ने जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की है। दरसल पेरिस में कुर्दिश सांस्कृतिक केन्द्र पर हुए हमले में तीन लोगो की मौत हो गई थी। जिसके एक दिन बाद ही शनिवार को कुर्द कार्यकर्ताओं, वामपंथी नेताओ और नस्लवाद - विरोधी समूह ने पेरिस में प्रदर्शन शुरू कर दिया।
पुलिस के साथ कु्र्दों की झड़प हुई
गोलीबारी की इस घटना ने पेरिस में रहने वाले कुर्द समुदाय को झकझोर कर रख दिया है और नाराज कुर्दों और पुलिस के बीच कुछ झड़पें भी हुईं। पेरिस के पुलिस प्रमुख ने शनिवार को कुर्द समुदाय के सदस्यों के साथ संवाद कर उनके डर को दूर करने की कोशिश की। यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब पेरिस क्रिसमस की तैयारियों में लगा हुआ था। शुक्रवार का हमला सांस्कृतिक केंद्र और पास के एक रेस्तरां, हेयर सैलून पर हुआ था। गृह मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने कहा कि संदिग्ध स्पष्ट रूप से विदेशियों को निशाना बना रहा था, और उसने अकेले ही हमले को अंजाम दिया।
नफरत में तब्दील हुआ पेरिस
सोशल मीडिया पर लोग विरोध प्रदर्शन के वीडियो पोस्ट कर कह रहे हैं कि प्यार का शहर पेरिस क्रिसमस पर नफरत में तब्दील हो गया है। एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "प्यार का शहर पेरिस, क्रिसमस पर नफरत में तब्दील हुआ। नजारा हर जगह हैं। अशिक्षित, निराश, ब्रेनवाश लोग।" एक अन्य यूजर ने प्रदर्शन का वीडियो शेयर कर लिखा है, "आप एक युद्ध से भागे हुए शरणार्थी होने का दावा करते हैं... केवल उस देश में युद्ध पैदा करने के लिए जहां आप भागकर आए हैं।"
GPN News | All right Reserved 2024