Tuesday, May 14, 2024
20 लाख लोग अंधेरे में रहने को मजबूर
अमेरिका: अमेरिका में बर्फीला तूफान अपना रौद्र रुप दिखा रहा है। इस तूफान में अब तक 28 लोगो की मौत हो गई है। तूफान के कारण ठंड बढ़ गई है और लोग अपने घर में रहने को मजबूर है।
20 लाख घरों में लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। हिमपात के कारण रास्ते बंद हो चुके हैं। लोग कई तगह अपनी कारों में फंसे हुए हैं। वाहनों पर बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है।
व्हाइट हाउस के संपर्क में है प्रशासन
न्यूयार्क की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा कि वह संकट को देखते हुए व्हाइट हाउस के संपर्क में हैं। बाइडन प्रशासन आपदा की घोषणा करने को लेकर राज्य के अनुरोध को स्वीकार कर सकता है। बफेलो हवाईअड्डे पर 43 इंच हिमपात दर्ज किया गया है। इसके अलावा खराब मौसम के कारण शनिवार को 2,700 से ज्यादा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें निरस्त करनी पड़ीं हैं।
कड़ाके की ठंड से जूझ रही अमेरिका की 60 प्रतिशत जनसंख्या
कनाडा के पास ग्रेट लेक से मेक्सिको की सीमा के समीप रियो ग्रांडे तक तूफान की चपेट में हैं। अमेरिका की लगभग 60 प्रतिशत जनसंख्या को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, राकी पर्वत श्रेणी से पूर्व में एपलाचिआंस तक कई जगह का तापमान शून्य से काफी नीचे गिर गया है।
ऑस्ट्रिया के हिमस्खलन में 10 लोग दबे
ऑस्ट्रिया के लेच क्षेत्र में रविवार को हिमस्खलन में 10 लोग दब गए। ऑस्ट्रिया प्रेस एजेंसी ने रविवार को बताया कि एक व्यक्ति को बचा लिया गया है। कई हेलीकाप्टरों की मदद से बचाव अभियान चलाया जा रहा है। करीब 100 लोग बचाव दल के साथ तलाशी अभियान में शामिल हैं।
GPN News | All right Reserved 2024