Wednesday, May 15, 2024
इस्लामाबाद में हुआ आतंकी हमला
पकड़े जाने के डर की वजह से खुद को ही उड़ाया
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला हुआ। ब्लास्ट के बाद आतंकवादी ने खुद के पकडे जाने के डर से उसने खुद को ही बम से उड़ा लिया। वहा के स्थानीय पत्रकारों के अनुसार आज सुबह इस्लामाबाद के आई - 10/4 सेक्टर के पास एक कार में जबरदस्त धमाका हुआ। आतंकी ने खुद के पकडे जाने से पहले ही खुद को उड़ा लिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुँच गया। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक पकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला हुआ है। ये ब्लास्ट कार के अंदर हुआ। ब्लास्ट होने के बाद आसपास के माहोल में अफरा तफरी मच गयी।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोका था, तभी जोरदार धमाका हुआ। पाकिस्तानी समाचार एजेंसी डॉन के मुताबिक पुलिस ने पुष्टि की है कि आई-10 क्षेत्र में एक क्लिनिक के बाहर विस्फोट की खबर मिली। इस हमले में पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद में आत्मघाती हमला हुआ था। इसमें 57 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 200 के करीब लोग घायल हो गए थे। यह धमाका पेशावर की मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुआ था। ब्लास्ट किस्सा ख्वानी बाजार में मौजूद मस्जिद में हुआ था।
इस्लामाबाद पुलिस ने कहा कि पुलिस अधिकारी स्नैप-चेकिंग कर रहे थे जब उन्होंने संदिग्ध वाहन को रुकने का इशारा किया। बयान में कहा गया है, "कार अधिकारियों के पास रुकने के तुरंत बाद वाहन में सवार एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। इस हमले में पुलिसकर्मी भी चपेट में आ गया।" हालांकि, पुलिस के बयान में वाहन में सवार लोगों की संख्या का जिक्र नहीं था।
बड़ी आतंकी वारदात की थी प्लानिंग
सोहेल जफर ने आगे कहा कि कपल बड़े आतंकी हमले की फिराक में था। सुसाइड बम से खुद को उड़ाने वाले शख्स के साथ मौजूद महिला अभी अस्पताल में भर्ती है। जल्द ही ठीक होने पर उससे पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने मारे गए अधिकारी की पहचान हेड कांस्टेबल आदिल हुसैन के रूप में की है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान में आतंकी वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। सीजफायर रोकने के बाद तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) पाकिस्तान में जगह-जगह आतंकी हमले कर रहा है। हाल ही में एक जेल को तोड़कर आतंकियों ने कई पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया था।
GPN News | All right Reserved 2024