भारत: UNSC अध्यक्षता का समापन, आतंकवाद के खिलाफ उठाई आवाज

सयुंक्त राष्ट्र : सयुंक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के निर्वाचित सदस्य के रूप में भारत के दो साल का कार्यकाल पूरा गया है। इस मौके पर सयुंक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कम्बोज ने कहा कि, "जब हम सुरक्षा परिषद में बोलते हैं, तो हम 1.4 अरब भारतीयों या मानवता के छठवें हिस्से की तरफ से बात कहते हैं।" भारत ने अपना कार्यकाल जनवरी 2021 में कोरोना महामारी के बीच शुरू किया था। और आज ये कार्यकाल पुरा हुआ।
भारत ने की शान्ति, सुरक्षा और समृद्धि की बात
रुचिरा कंबोज ने कहा कि, "पिछले दो वर्षों के दौरान, हमने शांति, सुरक्षा और समृद्धि के समर्थन में बात की। हमने आतंकवाद जैसे मानवता के साझा दुश्मनों के खिलाफ आवाज उठाने में संकोच नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिषद के कार्यकाल के बारे में कहा था कि हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र होने की प्रतिष्ठा और अनुभव का उपयोग पूरी दुनिया के लाभ के लिए करेंगे।"
भारत है विकासशील देशों की आवाज
बांग्लादेश के स्थायी प्रतिनिधि मुहम्मद अब्दुल मुहिथ ने कहा कि, ''इस पूरे महीने परिषद के काम को कुशलता से चलाने के लिए रुचिरा को धन्यवाद।'' उन्होंने कहा कि भारत को ग्लोबल साउथ, विकासशील देशों की आवाज के रूप में भी देखा जाता है।
यूएई और मोरक्को ने कही ये बातें
संयुक्त अरब अमीरात के उप स्थायी प्रतिनिधि मोहम्मद अबुशाब ने कहा कि ग्लोबल साउथ के लिए भारत की लगातार वकालत को उनका देश महत्व देता है। संयुक्त अरब अमीरात ने परिषद में भारत के साथ काम किया। वहीं, मोरक्को के स्थायी प्रतिनिधि उमर हिलाले ने कहा कि परिषद में अपने पूरे समय के दौरान भारत बहुत महत्व रखता था।