Saturday, May 11, 2024
PNB घोटाले में भगोड़े घोषित किए गए हैं मेहुल चोकसी
PNB घोटाला: पीएनबी में 6000 करोड़ का घोटाला करने के बाद फरार चल रहे आरोपी मेहुल चोकसी पर सीबीआई ने अब दो नई एफआईआर दर्ज कर लिया है। जिसके कारण मेहुल चोकसी की मुसीबतें बढ़ गई है।
सीबीआई द्वारा चोकसी और गीतांजलि रत्न नक्षत्र ब्रांडो के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
CBI ने बैंकों के एक समूह से कथित तौर पर 55.27 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में ये दो नई एफआईआर दर्ज की हैं। कोर्ट के आदेश यह पर उसके खिलाफ यह केस दर्ज किया गया है।
जनवरी 2018 की शुरुआत में पंजाब नेशनल बैंक में करीब 13 हजार करोड़ रुपये का घोटाला होने का खुलासा हुआ था। इस मामले में 30 जनवरी को सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की थी। लेकिन उससे पहले ही इस घोटाले के दो मुख्य आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी भारत छोड़कर भाग गए थे। तब से ही दोनों आरोपियों के प्रत्यर्पण की कोशिश की जा रही है। नीरव मोदी ब्रिटेन में है और वहां के गृह मंत्रालय ने उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। हालांकि, इसके खिलाफ नीरव मोदी ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
GPN News | All right Reserved 2024