Gorakhpur News : गोला थाने पर आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

Tuesday, February 11, 2025
बृजनाथ तिवारी की रिपोर्ट
गोला बाज़ार (गोरखपुर), जीपीएन न्यूज। गोला थाना परिसर में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा द्वारा किया गया। राजस्व विभाग से राजस्व निरीक्षक रणविजय यादव, लेखपाल अवधेशलाल श्रीवास्तव, उमेश कुमार, परमहंस आदि उपस्थित रहे। फरियादियों की भीड़ नदारद रही। समाधान दिवस पर आए हुए लोगों ने एक स्वर से प्रभारी निरीक्षक के समक्ष क्षेत्र में जोरो पर चल रहे अवैध मिट्टी खनन पर रोक लगाने की बात कही।
जिसपर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि खनन की शिकायत मुझे मिली है। हम खनन रोकने पर कार्य आरम्भ कर दिए है। जल्द परिणाम आप लोगो को देखने को मिल जाएगा। अगर आठ महीने से अवैध मिट्टी खनन पर रोक लगा था तो अब भी खनन किसी भी कीमत पर नही होने पायेगा। कोई भी व्यक्ति कितना भी पहुंच वाला हो। नियम सबके लिए समान होगा। इस समाधान दिवस पर अधिकांश मामले राजस्व से सम्बंधित रहे। राजस्व विभाग से कोई सक्षम अधिकारी समाधान दिवस पर न होने के कारण किसी भी मामले का निस्तारण नही हो सका।
GPN News | All right Reserved 2024