गोला : रंगोली से जगमगा उठा एल पी एम स्कूल प्रांगण, छात्रों ने दिखाया अपना हुनर

बृजनाथ तिवारी की रिपोर्ट
गोला बाजार (गोरखपुर), जीपीएन न्यूज। दीपावली के पावन पर्व पर गोला तहसील मुख्यालय के बगल में स्थित एलपीएम स्कूल के बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली से पूरा विद्यालय प्रांगण जगमगा उठा।
बताते चले कि दीपावली व छठ पूजा के पावन अवसर पर विद्यालय प्रबंधन के द्वारा सब जूनियर जूनियर एवम सीनियर स्तर पर एक भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें छात्रों ने विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर रंगोली बना कर अपनी प्रतिभागिता दर्ज करायी।
सब जूनियर वर्ग के बच्चों के कार्टून एंड जेरी छोटा भीम जूनियर वर्ग में आजादी का अमृत महोत्सव जल संरक्षण, दहेज प्रथा, सीनियर वर्ग में आजादी का अमृत महोत्सव, विश्व शांति पटाखा मुक्त दिवाली, लक्ष्मी गणेश, मोर, कमल के फूल पर बैठी लक्ष्मी के साथ विविध संदेशों को धारण करने वाली रंगोली के साथ सामाजिक सांस्कृतिक प्रतीकों के आधार पर बनाई गई। रंगोली से विद्यालय प्रांगण सतरंगी आभा से जगमग हो गया। इको फ्रेंडली पटाखा मुक्त दीवाली का संदेश धारण करने वाली रंगोली प्रमुख रूप से आकर्षण का केंद्र रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक अमरनाथ वर्मा ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय परंपरा में रंगों का विशेष महत्व है। रंग विशेषकर मानसिक शांति के लिए औषधि का कार्य करते है। रंगोली मांगलिकता का सूचक है। इसे समृद्धि से जोड़ कर देखा जाता है। त्योहार में रंगोली बनाते समय अंगुली और अंगूठा मिलाकर ज्ञान मुद्रा बनाते है। जो मष्तिष्क को ज्ञानवान और ऊर्जावान बनाने के साथ साथ बौद्धिक विकास में भूमिका अदा करते है। इस पर्व पर संकल्प ले कि पटाखा मुक्त दीवाली मनाएंगे।और बाताबरण को दूषित होने से बचाएंगे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रेवरेंट डी के ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह बर्धन करते हुए कहा कि यह दीपों का त्योहार है। इसे प्रेम व सौहाद्र के साथ मनाते हुए बाताबरण को दूषित होने से बचावे। विद्यालय के कला शिक्षक प्रमोद मिश्रा व शिक्षिका किरण यादव के निर्देशन में रंगोली प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर समन्यवक मनीष यादव, आर आर त्रिपाठी, शैलेश त्रिपाठी, मनोज कुमार पांडेय, संतोष यादव, पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, दुर्गेश धर दुबे, विजय प्रताप सिंह, अर्चना संतोष तिवारी, बबीता शर्मा, बीना त्रिपाठी, शुमैला अख्तर, श्याम दुलारी आदि उपस्थित रहे।