बड़हलगंज : जनहित में आलोक गुप्ता का योगदान अनुकरणीय : पवन सिंह

शिवम तिवारी की रिपोर्ट
बड़हलगंज (गोरखपुर), जीपीएन न्यूज। जनता के सुख दुःख का सारथी बनने के साथ ही उनकी तन, मन व धन से सेवा करना आलोक गुप्ता की समाज के प्रति सोच को दर्शाता है। मानव सेवा संस्थान के जरिये आलोक गुप्ता का प्रत्येक कार्य जनता के लिए निहित है। उनका प्रत्येक योगदान जनता के लिए है।
यह बातें सपा नेता पवन सिंह ने कही। वे शुक्रवार को खड़ेसरी स्थित मानव सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित सदस्यों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। कहा कि जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता सरल स्वभाव के वजह से क्षेत्र की जनता में प्रिय है। मनुष्य का सरल स्वभाव ही उसकी असली पहचान को दर्शाता है। सपा नेत्री पूनम गुप्ता ने कहा कि मानव सेवा संस्था दस वर्षों से अधिक समय से जनता के लिए काम करता आ रहा है। संस्था सभी गरीब, शोषित व मजबूर लोगों के लिए सर्वदा खड़ा रहती है। इस दौरान संस्था से जुड़े लगभग 300 लोगों में मोबाइल फोन का वितरण कर उन्हें सम्मानित किया। आयोजक जिला पंचायत सदस्य व संस्था के प्रबंधक आलोक गुप्ता ने सभी आगुंतकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि आने वाले कुछ दिनों में संस्था की कोशिश है कि क्षेत्र के लगभग दस हजार घरों के सामने मुफ्त सोलर लाइट की व्यवस्था की जाए। राष्ट्रीय पहलवान अरुण सिंह, गोविंद यादव, अभिषेक राय, नितिन शाही, अल्लाउद्दीन खान, प्रिया गुप्ता मौजूद रहे।